फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   1147 centers closed due to strike of anganwadi workers in bijapur

हड़ताल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: बीजापुर में 1147 केंद्रों पर लटके ताले, 200 महिला सहायिका धरने पर

Sun, 29 Jan 2023 09:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Jan 2023 09:06 PM IST
सार

महिला बाल विकास अधिकारी लुपेंद्र महिनाग ने बताया कि कुछ जगहों पर पंच, मितानिन व स्वयंसेवकों की मदद से बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
1147 centers closed due to strike of anganwadi workers in bijapur
धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल पर चली गई हैं। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर इन कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल पर जाने से जिले के 1147 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। इसके कारण महिलाओं और बच्चों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संयुक्त महासंघ के बैनर तले सांस्कृतिक भवन मैदान में रविवार को एकत्र हुईं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हो रही इस हड़ताल को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगे जायज हैं। हालांकि उनकी इस हड़ताल के चलते व्यवस्था चरमरा गई है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर टीकाकरण का काम भी बंद हो गया है। 
विज्ञापन




आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष रेहाना खान ने बताया कि जिले में कार्यरत करीब 2000 कार्यकर्ता व सहायिका हड़ताल पर हैं। इससे पोषण आहार भी बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं महिला बाल विकास अधिकारी लुपेंद्र महिनाग ने बताया कि कुछ जगहों पर पंच, मितानिन व स्वयंसेवकों की मदद से बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed