फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur to Hyderabad Flight Service started, welcome with water cannon on first day

हवाई सेवा में बस्तर की ऊंची उड़ान: जगदलपुर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू, वॉटर कैनन से स्वागत, जानें किराया

Sun, 31 Mar 2024 07:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 07:14 PM IST
सार

Jagdalpur to Hyderabad Flight Service: बस्तर संभाग के मुख्य जिला बस्तर ने फिर एक बड़ी छलांग लगाई है। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार रविवार को पूरी हो गई। अब जगदलपुर से हैदराबाद के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Jagdalpur to Hyderabad Flight Service started, welcome with water cannon on first day
वॉटर कैनन से फ्लाइट का स्वागत किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Jagdalpur to Hyderabad Flight Service: बस्तर संभाग के मुख्य जिला बस्तर ने फिर एक बड़ी छलांग लगाई है। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार रविवार को पूरी हो गई। अब जगदलपुर से हैदराबाद के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नेता, विमानन मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट रविवार को 57 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से जगदलपुर पहुंची। इसके बाद यहां से 32 यात्रियों को लेकर फ्लाइट रायपुर के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

फ्लाइट का शुरुआती किराया रायपुर-जगदलपुर के बीच 2299 रुपए तय किया गया है। हालांकि बाद में इसे सीटों के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है। यह फ्लाइट प्रतिदिन हैदराबाद से सुबह 10 .50 पर उड़ान भरेगी और साढ़े बारह बजे जगदलपुर पहुंचेगी। फिर जगदलपुर से दोपहर 12.50 पर उड़ान भरकर दोपहर 1..50 पर रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से दोपहर 2.10 पर उड़ान भरेगी और दोपहर 3.10 पर जगदलपुर पहुंचेगी। इस फ्लाइट में 72 यात्री यात्रा कर सकते हैं। हवाई सेवा शुरू होने से बस्तर के लोगों को काफी फायदा मिलेगा क्योंकि बस्तरवासी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हैदराबाद जाते हैं। सड़क का सफर लंबा होने से  फ्लाइट में उन्हें आसानी होगी। वहीं हैदराबाद के निवासी भी बस्तर आकर यहां के पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi की बस्तर के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच से यहां हवाई सेवा का सपना साकार हुआ है। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से बस्तर अब बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहा है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हाल ही में जगदलपुर से दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू हई है। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते जगदलपुर सुबह 11.30 बजे लैंड किया। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर कैनन से स्वागत किया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed