फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur District Congress Committee President Rajeev Sharma resigns from his post

Jagdalpur : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कमेटी अध्यक्ष को भेजा पत्र

Sat, 29 Jul 2023 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 29 Jul 2023 09:16 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजीव शर्मा ने इस्तीफा का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को भी भेज दिया है। 

 

विज्ञापन
Jagdalpur District Congress Committee President Rajeev Sharma resigns from his post
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजीव शर्मा ने इस्तीफा का पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज को भी भेज दिया है। इस्तीफे में राजीव शर्मा ने लिखा 'मुझे वर्ष 2014 में शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वर्ष 2018 में अध्यक्ष के रूप में तत्कालीन राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संगठन का दायित्व सौंपा गया। इस प्रकार लगभग नौ वर्षों से अपने तीन कार्यकालों में राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन के मार्गदर्शन में मैंने अपने दायित्वों का सन्निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है'।

विज्ञापन




आगे लिखा कि 'साथ ही इस नौ वर्षों के सफलतम कार्यकाल के लिये मैं आभारी हूं, हमारे जिला, ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बुथ, अनुभाग के पदाधिकारियों सहित सेवादल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, एनएसयुआई. समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित समस्त कार्यकर्ताओं का जिनके अथक परिश्रम व सहयोग से हमने सुदृढ़ संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ संगठन के ब्लॉकों का विस्तार, राजीव भवन का सुव्यवस्थित व सुसज्जित जीर्णोद्धार सहित विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव परिणामों में अपार सफलता प्राप्त की, जिसके फलस्वरूप जगदलपुर विधानसभा के विधायक, नगर निगम के महापौर, सभापति, पार्षदों के बहुमत सहित जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, के पद पर पार्टी के विजयी प्रत्याशी आसीन हुये हैं। कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह व विश्वास मेरी ऊर्जा का स्त्रोत तथा मेरे जीवन की अनमोल धरोहर व पूंजी है'।
विज्ञापन


'मेरा यह विचार है कि अब इस पद पर संगठन के किसी अन्य साथी को कार्य करने का अवसर मिलना चाहिये। मैं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव निष्ठापूर्वक कार्य करता रहूंगा। अतः आपसे अनुरोध है कि मुझे शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त करने की कृपा करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed