फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth

नक्सली इलाके के जिन बच्चों ने कभी जूते नहीं पहने थे, आईटीबीपी ने उन्हें बनाया हॉकी में पारंगत

Fri, 08 Mar 2019 05:28 PM IST
अनिल पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth
जनजातीय बालिकाओं की हॉकी टीम

बस्तर, जी हां छत्तीसगढ़ के इस जिले का नाम सुनते ही नक्सलवाद की भयावह तस्वीर सामने आ जाती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र की बालिकाओं, वो भी जनजातीय समुदाय से आने वाली, ने आईटीबीपी की मदद से कुछ ऐसा कर दिया है कि महिला दिवस पर उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई मिल रही है।

विज्ञापन


नक्सल हिंसा के बीच रहने वाली ये बालिकाएं अत्यंत गरीब परिवारों से आती हैं।उन्हें जूते के फीते तक बाँधने नहीं आते थे। आईटीबीपी ने जब इनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया तो इन्होंने भी हाकी स्टिक उठाकर दिखा दिया कि उन्हें मौका मिला तो वे साबित कर देंगी कि हम किसी से कम नहीं'।

विज्ञापन

 

दो साल में तैयार हुई है बालिकाओं की यह हाकी टीम...

ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth

नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आइटीबीपी ने छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाके से पहली बार 2 साल के अथक परिश्रम के बाद बालिकाओं की हॉकी टीम तैयार करने में सफलता प्राप्त की है।


आईटीबीपी ने कोंडागांव जिले के मरदापाल के कन्या आश्रम में रहकर अध्ययन कर रही 42 जनजातीय छात्रायें, जिनकी उम्र 17 वर्ष से कम थी, को आईटीबीपी ने अपने स्तर पर हाकी का प्रशिक्षण देना प्रारंभ किया था।

अगस्त 2016 से लेकर अभी तक इस विद्यालय में पढ़ रही बालिकाएँ, जिनके पास खेलकूद से संबंधित कोई ज्ञान नहीं था और कोई प्रेरणा भी नहीं थी। आईटीबीपी ने उन्हें प्रेरित कर हॉकी के खेल में आगे बढ़ने के लिए तैयार किया।

बता दें कि मर्दापाल कन्या आश्रम में रह रही बालिकाएं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नक्सल हिंसा से ग्रसित परिवारों की बच्चियां हैं। इनमें से कई बच्चियों के परिवार अत्यंत गरीबी की दशा में जीवन यापन कर रहे हैं।

बालिकाओं को जूते के फीते तक बांधने नहीं आते थे..

ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth

इन बालिकाओं को शारीरिक अभ्यास, फिटनेस और खेल की प्रारंभिक बारीकियों से अवगत कराने के बाद धीरे-धीरे इन्हें हॉकी के मैदान पर उतारा गया। आइटीबीपी के हॉकी कोच हेड कांस्टेबल सूर्या स्मिथ जो स्वयं एक हॉकी के अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्होंने बालिकाओं को ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी।

आईटीबीपी की 41 वीं वाहिनी ने इन बालिकाओं को जूते, हॉकी स्टिक, जर्सी, गोल पोस्ट, गोलकीपर किट और हाकी से संबंधित अन्य सामान उपलब्ध कराया। जब इन बच्चियों को हॉकी के मैदान हेतु तैयार करना शुरू किया गया तब इन्हें जूते के फीते तक बांधने की जानकारी नहीं थी। धीरे धीरे इन्हें इस स्तर तक पहुंचा दिया गया कि अब छत्तीसगढ़ की बालिकाओं की टीम और अंडर-17 की टीमों में इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बच्चियों को दी प्रशिक्षण

ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी इनमें से 6 बच्चियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन बालिकाओं ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग ले कर यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

इन बालिकाओं को एस्ट्रो टर्फ पर भी खेलने का मौका भी आईटीबीपी ने अपने स्तर पर दिलाया है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से लगे इलाके में जहां सड़कों की स्थिति बहुत खराब है और कई स्थानों पर तो सड़क मार्ग उपलब्ध ही नहीं है, वहाँ इन बालिकाओं को घर से लाने और छोड़ने तक की ज़िम्मेदारी आईटीबीपी ने उठाई है।

क्या कहते हैं आईटीबीपी के कोच...

ITBP created hockey team of tribal girls, who did not come to shoe booth
हाकी टीम

चिकित्सा, शिक्षा और मुख्यधारा से जुड़े अन्य विकास कार्यों की घोर कमी वाले इस क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को हॉकी जैसे खेल में विकसित एवं प्रशिक्षित करने वाले कोच सूर्य स्मिथ कहते हैं कि बालिकाओं को आगे भी यू ही मौका मिला तो वे आसमान छू देंगी। आईटीबीपी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed