फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Indian Rihanna said firstly people used to reject me now they come for selfies and autographs

यह हैं भारत की रिहाना, जानें कैसे एक डस्की लड़की बनी टॉप मॉडल

Sun, 15 Jul 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Indian Rihanna said firstly people used to reject me now they come for selfies and autographs

खूबसूरती को अक्सर रंग-रूप के साथ जोड़ा जाता है। माना जाता है कि एक गोरी लड़की ही सुंदर होती है। हालांकि इस तरह की बातों को छत्तीसगढ़ की एक मॉडल ने पूरी तरह से नकार दिया है। अपनी डार्क स्किन, बोलती आंखों और पाउटी लिप्स से इस मॉडल ने सभी तरह की रुढ़ियों को तोड़ दिया है। इस मॉडल का नाम रेनी कुजुर है जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


रेनी इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना की तरह दिखाई देने की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने कहा, 'फोटोग्राफर ग्राहकों से कहते हैं कि मैं रिहाना की तरह दिखती हूं। उस तरह से उन्हें मनाना आसान हो जाता है। कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि रिहाना खूबसूरत हैं। यह बात मेरे पक्ष में काम करती है। जिन लोगों ने मुझे काली और बदसूरत कहा था वह अपने शब्द वापस ले रहे हैं।'
विज्ञापन


मॉडलिंग इंडस्ट्री में भारतीय रिहाना के नाम से मशहूर इस गॉर्जियस मॉडल ने एक सवाल उठाया है कि अगर रिहाना नहीं होती तो क्या मुझे प्यार नहीं मिलता? उन्होंने कहा, 'लोग मुझे काली और बदसूरत बताते हुए अस्वीकार कर दिया करते थे। आज मैं सफल हूं। लेकिन मेरा सवाल है कि यदि रिहाना यहां नहीं होती तो क्या मुझे इतना प्यार और महत्ता नहीं दी जाती?'
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनी का उठाया हुआ सवाल लोगों को सोचने पर मजबूर जरूर कर सकता है। उन्होंने अपनी जिंदगी की घटनाओं का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 3 साल की उम्र में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मैं परी की ड्रेस पहनकर स्कूल गई। जैसे ही मैं स्टेज पर पहुंची। भीड़ मे से किसी ने कहा कि देखो काली परी और इसके बाद ऑडिटोरियम में खड़े सभी लोग हंसने लगे। हालांकि 20 साल बाद जब वही काली परी एक मशहूर मॉ़डल बन गई है तो लोग मेरे पास सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए आते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed