फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   If elections held today in Odisha then confirmly BJP win:Raman Singh

ओडिशा में अगर आज चुनाव हों तो BJP की जीत पक्कीः डॉ रमन सिंह

Mon, 17 Apr 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 17 Apr 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
If elections held today in Odisha then confirmly BJP win:Raman Singh
मुख्यमंत्री रमन सिंह - फोटो : twitter

भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ओडिशा में अगर आज चुनाव हों तो भाजपा की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल में चुनाव होने हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि ओडिशा ही नहीं देश के सभी राज्यों में आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद है। 2022 तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संभावना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन प्रदेश में रहकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, शाह राज्यों में सत्ता और संगठन की वास्तविकता की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed