{"_id":"673374b3be34f459610bb6c2","slug":"husband-wife-and-son-died-in-road-accident-in-jagdalpur-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गया परिवार: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत; बस्तर हाट घूमने निकले थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गया परिवार: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत; बस्तर हाट घूमने निकले थे सभी
Tue, 12 Nov 2024 09:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:01 PM IST
सार
जगदलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के आमागुड़ा चौक में मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की रहने वाली अनिता ने कुछ वर्ष पहले ओडिशा निवासी गुरुबंधु से शादी की थी। इनका आठ साल का बच्चा त्रिनाथ भी था। मंगलवार को दंपति बाइक पर जगदलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर नयामुण्डा गए थे। इसके बाद पूरी फैमिली हाईवे पर स्थित बस्तर हाट घूमने के लिए गई थी। सभी आगे-पीछे जा रहे थे। कुछ लोग ऑटो में गए तो कुछ लोग लिफ्ट लेकर आमागुड़ा चौक पर जाकर अपने बाकी के रिश्तेदारों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दंपति जैसे ही आमागुड़ा चौक के पास पहुंचकर जगदलपुर की ओर मुड़ रहे थे, तभी आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, घटना के तत्काल बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन