{"_id":"65bba16c2fa7dfb9350d68f1","slug":"husband-killed-his-wife-by-beating-her-with-stick-in-kanker-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से करती थी मना: पति ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, रात में दोनों के बीच हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से करती थी मना: पति ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, रात में दोनों के बीच हुआ था विवाद
Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
सार
कांकेर जिले में एक शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पीने के बाद डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि धनेली गांव निवासी सनऊ राम गावड़े ने 30 जनवरी की रात को अपनी पत्नी रमुला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सनऊ गावड़े हमेशा की तरह रात को शराब पीकर पहुंचा। पत्नी रमुला गावड़े ने शराब पीने से मना किया, इससे सनऊ गावड़े भड़क गया। आवेश में आकर सनऊ गावड़े ने पास पड़े डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। रमुला के गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर बस्ती से काफी दूर है। इस कारण ग्रामीणों को रात में भनक तक नहीं लगी और उसके बच्चे भी काफी छोटे हैं। सनऊ गावड़े व रमुला के तीन छोटे बच्चे हैं। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो दोपहर के दौरान कोरर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारे पति सनऊ गावड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर पति की तलाश करना शुरू कर दी। हत्या का आरोपी पति गांव में ही छुपा हुआ था, जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन