{"_id":"643d306ad6fe4a15b00ba06c","slug":"hate-speech-case-in-raipur-bjp-surrounded-police-station-and-put-up-congress-poster-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेट स्पीच: BJP ने थाने का घेराव कर लगाया कांग्रेस का पोस्टर, CM भूपेश के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेट स्पीच: BJP ने थाने का घेराव कर लगाया कांग्रेस का पोस्टर, CM भूपेश के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत की
Mon, 17 Apr 2023 05:46 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:46 PM IST
सार
हेट स्पीच मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर रानजीति कर रहे हैं। आज इस मामले को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए मोर्चा खोला।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेट स्पीच मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर रानजीति कर रहे हैं। आज इस मामले को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए मोर्चा खोला। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर से सिविल लाइन थाने तक पैदल मार्च किया। इसके बाद सिविल लाइन थाने का घेराव कर कांग्रेस कार्यालय का पोस्टर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने एवं हेट स्पीच मामले में भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने में सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ,धनंजय सिंह ठाकुर, विधायक शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस को सौंप गए ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ,धनंजय सिंह ठाकुर, विधायक शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजक टिप्पणी की है। इन नेताओं को नोटिस भेजकर उन पर कार्रवाई की जाए।
हेट स्पीच की शिकायत करने वाले बीजेपी नेताओं में प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह आदि शामिल हैं।
सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर बोला हमला
दूसरी ओर कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने शोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल कर दंगा भड़काने का काम किया है। पुलिस में शिकायत हुई है। पुलिस ने नोटिस भेजकर जबाब मांगा है। बीजेपी संगठित होकर थाने पर दबाव बनाना चाह रही है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन सब पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये।