फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hate speech case in raipur: BJP surrounded police station and put up Congress poster

हेट स्पीच: BJP ने थाने का घेराव कर लगाया कांग्रेस का पोस्टर, CM भूपेश के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत की

Mon, 17 Apr 2023 05:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

हेट स्पीच मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर रानजीति कर रहे हैं। आज इस मामले को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए मोर्चा खोला।

विज्ञापन
Hate speech case in raipur: BJP surrounded police station and put up Congress poster
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेट स्पीच मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से नोटिस मिलने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर रानजीति कर रहे हैं। आज इस मामले को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए मोर्चा खोला। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर से सिविल लाइन थाने तक पैदल मार्च किया। इसके बाद  सिविल लाइन थाने का घेराव कर कांग्रेस कार्यालय का पोस्टर लगाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन




इस दौरान छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने एवं हेट स्पीच मामले में भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने में सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल, मंत्री कवासी  लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ,धनंजय सिंह ठाकुर, विधायक शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को सौंप गए ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया पर सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल, मंत्री कवासी  लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ,धनंजय सिंह ठाकुर, विधायक शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ आपत्तिजक टिप्पणी की है। इन नेताओं को नोटिस भेजकर उन पर कार्रवाई की जाए। 





हेट स्पीच की शिकायत करने वाले बीजेपी नेताओं में प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह आदि शामिल हैं। 



सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर बोला हमला
दूसरी ओर कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने शोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल कर दंगा भड़काने का काम किया है। पुलिस में शिकायत हुई है। पुलिस ने नोटिस भेजकर जबाब मांगा है। बीजेपी संगठित होकर थाने पर दबाव बनाना चाह रही है लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन सब पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed