फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hasdeo ForestJaved Khan said If  Kiran Dev fond of forests then stop cutting of trees

हसदेव जंगल: जावेद खान बोले ने किरण देव पर साधा निशाना, कहा- वनों से लगाव है तो पेड़ों की कटाई पर लगाएं रोक

Fri, 02 Feb 2024 02:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने विधायक किरण देव पर वनों की कटाई को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है यदि किरण देव प्रकृति को पसंद करते हैं तो उन्हें हसदेव वनों की कटाई पर रोक लगानी चाहिए।
 

विज्ञापन
Hasdeo ForestJaved Khan said If  Kiran Dev fond of forests then stop cutting of trees
बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने जगदलपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के ऊपर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक को वनों से इतना ही लगाव है तो हसदेव में काटे जा रहे वनों की कटाई पर रोक लगाएं, जिससे जंगल को बचाया जा सके। 

विज्ञापन


पिछले दिनों विधायक किरण देव ने वन संरक्षक एवं वनोपज आधारित आजीविका संवर्धन के लिए संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मनुष्य के जीवन में वनों का विशेष महत्व है। हमें वनों की रक्षा करना चाहिए, लेकिन आज कोल माइनिंग के नाम पर छत्तीसगढ़  भाजपा सरकार के ही संरक्षण में हसदेव के लाखों वनों को काटा जा रहा है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुकदर्शक बने बैठे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ हसदेव वनों की रक्षा करने के लिए आगे आने वालों को नजरबंद कर वनों की कटाई की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वनों की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित कर क्या खुद की सरकार के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से मोर्चा खोल रहे हैं। जबकि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। वे खुद आज छत्तीसगढ़ भाजपा के नेतृत्व कर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जावेद ने कहा है कि यदि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जगदलपुर विधायक किरण देव की कथनी और करनी में अंतर नहीं है और वे सच में प्रकृति प्रेमी हैं तो उन्हें तत्काल प्रदेश की जनता की जनभावनाओं, आदिवासियों के जल-जंगल और जमीन के हित को ध्यान में रखें। आदिवासियों के हसदेव वनों के लिए लगातार किये जा रहे संघर्ष को देखते हुए हसदेव के वनों की कटाई पर रोक लगवाने की पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed