{"_id":"628607f49d00fb61161a56ba","slug":"governor-of-chhattisgarh-anusuiya-uike-twitter-handle-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter handle hacked: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हैक, हैकर्स ने एलन मस्क के पोस्ट को टैग कर 17 बार दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter handle hacked: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हैक, हैकर्स ने एलन मस्क के पोस्ट को टैग कर 17 बार दिया जवाब
Thu, 19 May 2022 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 May 2022 02:33 PM IST
सार
हैकर्स ने कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के एक पोस्ट को टैग कर 17 बार जवाब दिया है। इस पोस्ट में क्रिप्टो करेंसी के समर्थन में पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक
- फोटो : Social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governer Anusuiya Uike) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी सामने आई है। हैकर्स ने कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के एक पोस्ट को टैग कर 17 बार जवाब दिया है। इस पोस्ट में क्रिप्टो करेंसी के समर्थन में पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
पोस्ट में लिखा था- यह एक बड़ा समाचार है
हैकर्स ने जो पोस्ट किया था उसमें लिखा था यह एक बड़ा समाचार है। उसके बाद अगले आधे घंटे तक 15 और बार यही वाक्य बार-बार लिखा गया। बाद में लिखा गया कि यह एक बड़ा दिन है! इसको लेकर राजभवन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्हें भी जानकारी नहीं थी। बाद में जांच के बाद हैकिंग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
अकाउंट को दोबारा किया गया हैक
सोशल मीडिया प्रबंधन की तकनीकी टीम ने अकाउंट को रिकवर किया और पासवर्ड बदल दिया। संदिग्ध हैकर की ओर से किए गए सभी संदेशों को भी मिटा दिया गया। इसके एक घंटे बाद हैंडल को दोबारा हैक कर लिया गया।
विज्ञापन