{"_id":"5f01c650e9315217196f5583","slug":"government-of-chhattisgarh-will-buy-cow-dung-at-the-rate-of-one-and-a-half-rupees-per-kg-for-vermipost","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः सरकार वर्मीपोस्ट के लिए डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः सरकार वर्मीपोस्ट के लिए डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेगी
Sun, 05 Jul 2020 05:54 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Facebook
छत्तीसगढ़ सरकार हरेली उत्सव के मौके पर 20 जुलाई को शुरू होने जा रही ‘गौधन न्याय योजना’ के तहत पशुपालकों से डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदने की योजना बना रही है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कृषि मंत्री रवींद्र चौबे की अगुवाई वाली मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने शनिवार को गाय का गोबर खरीदने की सिफारिश की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जून को इस योजना की घोषणा की थी और कहा था कि वर्मीपोस्ट (कृमियों से जैविक पदार्थों के अपघटन से बनने वाले उत्पाद) के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि इसे हरेली उत्सव के मौके पर शुरू किया जाएगा जिसे कृषि गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना, पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन