फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government issued instructions to take action against striking contract employees

Contract Workers Strike : तीन दिन में काम पर लौटें संविदा कर्मचारी, नहीं तो एस्मा के तहत होगी कार्रवाई

Wed, 26 Jul 2023 12:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jul 2023 12:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। नवा रायपुर स्थित तूता में 45 हजार संविदा कर्मचारी बीते 22 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे सरकारी कामकाज ठप पड़ गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
government issued instructions to take action against striking contract employees
हड़ताल पर बैठे संविदा कर्माचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन ने हड़ताल पर गए कर्मचारी और अधिकारी को 3 दिन के भीतर काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटने से उनके खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई होगी। सरकार ने संविदा कर्मचारी और अधिकारियों की मांग पर वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसके बावजूद भी कर्मचारी अधिकारी अपने काम पर अनुपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम 1965 का उल्लंघन है। एस्मा धारा-4 की उपधारा (1) और (2) के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन


संविदा कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को संवाद रैली करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दंडवत प्रणाम कर जन घोषणा पत्र पर किए गए वादे संविदा नियमितीकरण की मांग को पूरा करने की अपील करेंगे। प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सूरज सिंह ने कहा कि  संविदा कर्मचारी महासंघ इस कार्रवाई का विरोध करती है। इन 23 दिनों में सरकार चाहती तो संविदा कर्मचारियों से संवाद कर सकती थी, कोई और रास्ता निकल सकता था। शासन बिना संवाद किए कार्रवाई कर रहा है। महासंघ इसका विरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed