{"_id":"6678566e81048fe0d30952c7","slug":"government-has-called-for-report-from-officials-regarding-the-bareilly-violence-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल: नौ आरोपी भेजे गए जेल, आईजी बोले- कुर्क होगी बवालियों की अवैध संपत्ति; गैंगस्टर की होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल: नौ आरोपी भेजे गए जेल, आईजी बोले- कुर्क होगी बवालियों की अवैध संपत्ति; गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
Sun, 23 Jun 2024 10:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:38 PM IST
सार
बरेली में हुए बवाल का संज्ञान लेते हुए शासन ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। आईजी ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में हुए बवाल का संज्ञान लेते हुए शासन ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है। रविवार को नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तीन आरोपी अस्पताल में हैं। इनमें एक मुठभेड़ में घायल ललित सक्सेना भी शामिल है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति भी कुर्क कराएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने मार्बल की दुकान के स्वामी आदित्य उपाध्याय, उसके बेटे अभिराज के साथ ही शिवओम कुमार, रविंद्र यादव, सनोज, संदेश, पंकज गुप्ता, ओमकार, ललित सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा रोहित ठाकुर, रोहित व संजय पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें एक दरोगा की तरफ से और दूसरी दुकान के चौकीदार की तरफ से दर्ज की गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। रविवार को घटनास्थल के आसपास की दुकानें खुली रहीं। हालांकि, लोग अब भी दहशत में हैं। वह गोलीकांड के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
मुठभेड़ के डर से शहर छोड़ गए उपद्रवी
पीलीभीत बाईपास पर शनिवार को हुए बवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बचने के लिए उपद्रवी अब शहर से बाहर भाग गए हैं। वे कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं।
फायरिंग कर दहशत फैला दी
प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राणा और आदित्य गुट ने जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इसके वीडियो वायरल हुए तो बरेली पुलिस की काफी किरकिरी हुई। शासन की ओर से आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दरोगा की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
सभी को अलग-अलग टारगेट दिए गए
शनिवार रात पुलिस ने राजीव राणा पक्ष के ललित सक्सेना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद से अन्य हमलावरों को भी मुठभेड़ का डर सता रहा है। बवाल करने वालों में कई पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। फरार बदमाशों को पकड़ने लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इनमें इज्जतनगर चौकी, बैरियर टू पुलिस चौकी, सर्विलांस, एसओजी व इंस्पेक्टर क्राइम इज्जतनगर की टीमें शामिल हैं। सभी को अलग-अलग टारगेट दिए गए हैं।
उधर, आईजी डा. राकेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियां कुर्क की जाएंगी।