{"_id":"65abf05589dd7a53ca04bcc5","slug":"government-extended-date-of-application-for-direct-recruitment-of-chhattisgarh-constable-cadre-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती: सरकार ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब छह मार्च तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती: सरकार ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब छह मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Sat, 20 Jan 2024 09:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:40 PM IST
सार
जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ की ओर से जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दी गई है। अब 15 फरवरी से 6 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट भी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 4 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पद पर ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि 'जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाती है। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 04 अक्टूबर 2023 को जारी विज्ञापन के अन्य प्रावधान पूर्वानुसार रहेंगे।'
विज्ञापन