फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Thousands of liters of water shed in summer

गर्मी में हजारों लीटर पानी बहाया, तालाब में स्टॉप डेम का निर्माण कराने के लिए पानी किया बर्बाद

Thu, 01 Jun 2023 09:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 09:40 PM IST
सार

स्टॉप डेम का निर्माण होना था उससे 500 मीटर की दूरी पर दो स्टॉप डेम पहले से ही मौजूद हैं जिनका गेट कभी बंद ही नहीं होता, आवश्यकता ना होने पर भी शासन के पैसे का दुरुपयोग यह कहां तक सही है

विज्ञापन
Thousands of liters of water shed in summer
तालाब में स्टॉप डेम का निर्माण कराने के लिए पानी किया बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला जनपद पंचायत क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान तालाब की मेड़ तोड़कर हजारो लीटर पानी बहाने का मामला सामने आया है। तालाब में स्टॉप डेम का निर्माण कराए जाने के लिए तालाब का पानी बर्बाद कर दिया गया वही मामले में इंजीनियर कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए तो जनपद सीईओ ने जरूर तालाब तोड़कर इस गर्मी में पानी बहाने को गलत बतलाया है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी में जहां प्रदेश में मोबाइल के लिए डेम के ओवर फ्लो टैंक में भरे पानी को पम्प लगाकर निकालने का मामला अभी ठंडा नही हुआ तो अब जिले में दूसरा मामला सामने आया है जहां पर प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत सालों पहले बने तालाब की मेड़ को तोड़कर पानी बहा दिए जाने का मामला सामने आया है पूरा मामला जिले के जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झगराखांड का है जहां पर इस भीषण गर्मी में जलाशयों एवं तालाबों के पानी का संरक्षण किया जाता है जिससे आमजन के साथ मवेशी जानवर पानी के लिए इधर से उधर भटके नही उन्हें परेशान ना होना पड़े परंतु नियम को ताक पर रखकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने जेसीबी के माध्यम से तालाब की मेड को तोड़वा डाला और तालाब में मौजूद हजारों लीटर पानी को बर्बाद कर दिया गया।

विज्ञापन

 


इस गंभीर मामले में जब हमने जनपद पंचायत सीईओ गौरेला संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया जानकारी प्राप्त हुई है इस तरह पानी को व्यर्थ में बहाना उचित नहीं है ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए हैं तालाब को यथावत करने के लिए कहा गया है। नदियों एवं नालों पर स्टॉप डेम बनते तो देखा है और सुना भी है परंतु तालाब में स्टॉप डेम बनाना यह सुनने में कुछ अजीब सा लगता है आमतौर पर स्टॉप डैम का निर्माण जल संग्रहण के उद्देश्य किया जाता है परंतु तालाब में तो जल संग्रहण रहता ही है मगर इस मामले में तालाब के मेड को तोड़कर स्टॉप डेम बनाने की तैयारी हो रही थी ग्राम पंचायत से जानकारी मिलने पर जब हमने संबंधित इंजीनियर से बात करना चाही तो वे कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में विशेष बात यह है की जहां स्टॉप डेम का निर्माण होना था उससे 500 मीटर की दूरी पर दो स्टॉप डेम पहले से ही मौजूद हैं जिनका गेट कभी बंद ही नहीं होता, आवश्यकता ना होने पर भी शासन के पैसे का दुरुपयोग यह कहां तक सही है।यह भी सोचने वाली बात है कि किस तरह नौकरसाह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर रहे है। बहरहाल देखने वाली बात होगी जहा पेंड्रा जनपद क्षेत्र के अमारू गाँव मे मछली पकड़ने के लिए तालाब का मेड तोड़कर तालाब खाली कर दिए तो अब स्टॉप डेम बनाने के लिए तालाब का मेड तोड़ दिया गया मामले पर जवाबदार किस प्रकार कार्यवाही करते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed