{"_id":"66a069a834fc139bf60d4796","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-reservoir-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: जलाशय में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: जलाशय में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Wed, 24 Jul 2024 08:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:11 AM IST
सार
गौरेला के मलनिया जलाशय में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान गौरेला के सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला के मलनिया जलाशय में दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की पहचान गौरेला के सरस्वती नगर निवासी नरेश सिंधी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र से लगे मलानिया जलाशय के धौरामुडा गांव की तरफ से जलाशय में एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को जलाशय से बाहर निकाला। शव की पहचान नरेश सिंधी कुमार पिता राजकुमार सिंधी उम्र 32 वर्ष, सरस्वती नगर गौरेला के रूप में की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दो दिन पहले अपने घर से निकला था और तब से लापता था। उसकी खूब तलाश की गई, लेकिन उसकी कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अब दो दिन बाद युवक का शव जलाशय में मिला है। युवक के मौत का कारण अस्पष्ट है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन