Amit Shah Durg Visit: CM बघेल बोले- 'आदिपुरुष' बैन करें गृहमंत्री; केंद्र ने छत्तीसगढ़ के विकास में डाली बाधा
Amit Shah Chhattisgarh Visit News in Hindi: केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूं कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है।
साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म #आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें।विज्ञापन
|| जय सिया राम || — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 22, 2023
इनके आने से फर्क नहीं पड़ता
इससे पहले उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री शाह के दौरे पर कटाक्ष भी किया। कहा कि, केंद्र सरकार ने जहां-तहां छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा डालने का ही काम किया है। साढ़े 4 सालों में कभी यहां के लोगों के सुख-दुख में भागीदार नहीं हुए। छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर समझती है। इनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.