फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi

Amit Shah In Chhattisgarh: शाह बोले- सोनिया-मनमोहन ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, बघेल साहब वही यहां कर रहे

Fri, 23 Jun 2023 03:33 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग/पेंड्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग/पेंड्रा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Jun 2023 03:33 AM IST
सार

Amit Shah Chhattisgarh Visit News in Hindi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धान खरीदी के दावे को लेकर कहा कि, मोदी जी ने 92 लाख टन धान खरीदने का काम किया है और ये कह रहे हैं कि मैं चावल खरीदता हूं। 74 हजार करोड़ रुपये मोदी जी ने किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे हैं। कहा कि झूठ बाोलना बंद करो बघेल जी। 90 फीसदी पैसा मोदी सरकार ने दिया है। 

विज्ञापन
Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
दुर्ग में जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : ani

विस्तार

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों को घोटालों की सरकार बताया। शाह ने कहा कि, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने 10 साल शासन किया। इस दौरान 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। वहीं नौ साल में मोदी जी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। यही हाल छत्तीसगढ़ में भी भूपेश बघेल सरकार का है। वो भी यहां वही कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले नौ साल में छत्तीसगढ़ के बस्तर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में नक्सलियों पर काबू पा लिया है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सर

विज्ञापन

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे शाह। - फोटो : संवाद
जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत
दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनसभा की शुरुआत की। कहा कि, ये प्रभु श्रीराम की ननिहाल है और उनके वन गमन का मार्ग भी है। भगवान राम को प्रणाम करता हूं। उन्होंने भाइयों और बहनों के साथ युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़ों जैसे युवा मित्रों कहकर संबोधित किया। शाह ने कहा कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 मे से 10 सीटें आप लोगों ने दीं। 2019 में भी 11 सीटें देने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
शाह की जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
मोदी जी ने आतंकवाद का सफाया किया
अमित शाह ने लोगों से पूछा कि, अब 2023 मे विधानसभा का चुनाव है, यहां किस पार्टी की सरकार बनेगी? 2024 में राहुल बाबा और मोदी जी कौन प्रधानमंत्री बनेगा?, जोर से बोलो। अमित शाह ने कहा कि, जब सोनिया और मनमोहन सिंह शासन करते थे, देश में आतंकी घटनाएं होती थीं। पाकिस्तान से लोग घुस जाते थे और सिर काट देते थे। मनमोहन सिंह की सरकार उफ तक नहीं करती थी। मोदी जी की सरकार आई। उरी और पुलवामा हमला किया। 10 दिन में मोदी जी एयर स्ट्राइक की और घर में घुसकर आंतकवाद का सफाया कर दिया।
विज्ञापन

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत। - फोटो : संवाद
कहते थे धारा-370 हटी तो खून बहेगा, कंकड़ तक नहीं चले
गृहमंत्री शाह ने लोगों से पूछा कि, कश्मीर हमारा है या नहीं है? धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं? उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 70 साल में बच्चे की तरह इस धारा को संभाला। धारा 370 हटी तो कांग्रेस के नेता राहुल बाबा के नेतृत्व में कहते थे कि इसे मत हटाओ, कश्मीर में खून की नदिया बह जाएंगी। अब धारा 370 हट गई, खून की नदिया छोड़िए, कंकड़ तक नहीं चले।  मोदी सरकार के  नौ साल भारत गौरव, गरीब कल्याण, भारत उत्कर्ष के नौ साल हैं। गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से दुर्ग पहुंचे शाह। - फोटो : संवाद
कांग्रेस ने राम मंदिर को लटकाए रखा
अमित शाह ने कहा कि, बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ा था। उसके बाद जब कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने लटकाए रखा। मंदिर बनने नहीं दिया। मोदी जी ने एक दिन जाकर भूमि पूजन किया। अब भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। आप लोग जनवरी में पूजन के लिए तैयार रहना। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने श्रीराम का अपमान करने का काम किया। मोदी जी ने जन्मस्थान में सम्मान के साथ भगवान राम को बिठाने का काम किया। मोदी जी के नेतृत्व में देश 11वें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना। देश का सम्मान दुनिया के सामने बढ़ाया। 

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया शाह का स्वागत। - फोटो : संवाद
ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ये वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। शराबबंदी की घोषणा कर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की। रेडी टू ईट बनाने वाली 22 हजार महिलाओं की नौकरी चली गई। प्रदेश में एक लाख करोड़ का कर्जा भी कर दिया है। तेंदूपत्ता का 500 करोड़ रुपये गरीब आदिवासियों का बकाया है। एक लाख नौकरी की बात कही, लेकिन नहीं दी। कांग्रेस के शासन में वामपंथी उग्रवाद चरम पर था। आज बस्तर के कुछ हिस्से को छोड़कर हर जगह कंट्रोल में है। 

Union Minister Amit Shah Chhattisgarh Visit Today CM Bhupesh Baghel Said Ban Adipurush Movie News in Hindi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे पद्मश्री उषा बारले के घर। - फोटो : संवाद
बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं
शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि बघेल साहब, यहां घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं। शराब घोटाला 2000 करोड़, परिहन कोयला घोटाला 500 करोड़, गौठान घोटाला 1300 करोड़, पब्लिक सर्विस कमीशन घोटाला। कहा कि, कारोना सेस लगाया, पर खर्च नहीं किया। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही। उन्होंने कहा कि, आदिवासी बच्चे इलाज के अभाव में मारे गए। संरक्षित जनजाति के सैकड़ों लोग कुपोषण का शिकार बने। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की। प्रदेश में 5000 से ज्यादा दुष्कर्म हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed