Chhattisgarh election 2023: मरवाही सीट पर कौन मारेगा बाजी, पूर्व सीएम पर किसका बजेगा डंका, देखें समीकरण
सन 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया। प्रदेश के मुखिया बने स्व. अजीत प्रमोद जोगी तब यहां से विधायक थे भाजपा से रामदयाल उइके ने 2003 में यह सीट कांग्रेस के अजीत प्रमोद जोगी के लिए खाली की।
विस्तार
प्रदेश की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीटों में से एक मरवाही विधानसभा सीट जहां से प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री विधायक बने स्व अजीत प्रमोद जोगी व उनके पुत्र जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष होते थे पर अजीत जोगी के निधन के बाद जेसीसीजे कि ओर से जाति प्रकरण के चलते कोई भी 2020 में हुए उप चुनाव में कोई भी उमीदवार जोगी कांग्रेस की ओर से मैदान में नहीं उतरा। जिसके चलते मरवाही विधानसभा में कांग्रेस के डॉ. केके धुव्र ने भाजपा के डॉ गंभीर सिंह को 38 हजार 132 वोटों से करारी हार दी है। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मरवाही विधानसभा के लिए दो बार से सरपंच रहे प्रणव मरपच्ची को अपना उमीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने लगातार दुबारा डॉ केके ध्रुव पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इस चुनाव में डॉ केके ध्रुव की डगर उतनी आसान नही है क्योंकि डॉ ध्रुव को लेकर स्थानीय दावेदारों ने मोर्चा खोलते हुए उन्हें बाहरी प्रत्याशी बतलाया है और लगातार विरोध कर रहे है।
सन 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया। प्रदेश के मुखिया बने स्व. अजीत प्रमोद जोगी तब यहां से विधायक थे भाजपा से रामदयाल उइके ने 2003 में यह सीट कांग्रेस के अजीत प्रमोद जोगी के लिए खाली की जहां पर उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के नंदकुमार साय को रिकार्ड 54150 वोटो से करारी हार दी थी।
अनुसूचित जनजाति 57.09 प्रतिशत
अनुसूचित जाति 6.18 फीसदी
ओबीसी वर्ग की संख्या 15 प्रतिशत
सामान्य वर्ग की आबादी 21.73 प्रतिशत है।।।
मरवाही विधानसभा के कुल मतदाता संख्या 197307 है
पुरुष – 96616
महिला-100689
अन्य- 02
1 1977 – डॉ भंवर सिंह पोर्ते – कांग्रेस
2 1980 – डॉ भंवर सिंह पोर्ते – कांग्रेस
3 1985 – दीनदयाल पोर्ते - कांग्रेस
4 1990 – डॉ भंवर सिंह पोर्ते – बीजेपी
5 1993 – पहलवान सिंह मराबी – कांग्रेस
6 1998 – राम दयाल उइके – बीजेपी
7 2003 –स्व अजीत जोगी – कांग्रेस
अजीत जोगी 76269 वोट कांग्रेस
नंद कुमार साय को 22119 बीजेपी
अंतर 54150
8 2008 अजीत जोगी – कांग्रेस
अजीत जोगी 67523 वोट कांग्रेस
ध्यान सिंह पोर्ते 25431 वोट बीजेपी
अंतर 42092
9 2013 अमित जोगी – कांग्रेस
10 2018 स्व अजीत जोगी जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ जे
11 2020 उप चुनाव डॉ के के धुव्र कांग्रेस
2013
अमित जोगी 82909 वोट कांग्रेस
समीरा पैकरा 36659 बीजेपी
अंतर 46250
2018
स्व अजीत जोगी 74041 जनता कांग्रेस
अर्चना पोर्ते 27579 भाजपा
गुलाब सिंह राज 20040 कांग्रेस
अजीत जोगी ने 46462 वोटो से जीत हासिल की थी वहीं कांग्रेस 2018 में यहां पर तीसरे स्थान में रही।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग जिला बनाए जाने की थी जिसे प्रदेश की भूपेश सरकार ने पूरी कर दी। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी है मरवाही से विधायक स्व. अजीत जोगी बने और प्रदेश की भूपेश सरकार ने क्षेत्रवासियों को प्रदेश के 28वें जिले के रूप में सौगात दी हालांकि उसके बाद अजीत जोगी का निधन हो गया और 2020 में इस मरवाही विधानसभा सीट में उपचुनाव हुआ और इस चुनाव में जोगी कांग्रेस से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा और चुनाव में कांग्रेस के डॉ के के धुव्र ने भाजपा के डॉ गंभीर सिंह को 38 हजार 132 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी पेशे से डॉक्टर रहे। दो डॉक्टरों के बीच मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव ने भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को पराजित किया था।
मरवाही विधानसभा में 2020 उपचुनाव हुए हालांकि इस चुनाव में जोगी की पार्टी से कोई भी मैदान में नहीं उतरा और इस उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ केके धुव्र ने भाजपा प्रत्याशी गंभीर सिंह को 38 हजार 132 वोटों से पराजित किया और कांग्रेस प्रत्याशी को 83 हजार 372 और भाजपा उम्मीदवार को 45 हजार 240 मत मिले थे।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से जहां वर्तमान विधायक डॉ. केके धुव्र मैदान में हैं तो भाजपा ने डॉ धुव्र के मुकाबले पूर्व सैनिक और पिछले दो बार से सरपंची कर रहे प्रणव कुमार मरपच्ची को मैदान में उतारा है तो अब तक जेसीसीजे की ओर से अपने प्रत्याशी की घोषणा नही की गई है। हालांकि इस बार केके ध्रुव की डगर उतनी आसान नही है क्योंकि इस चुनाव में डॉ के के ध्रुव सहित कांग्रेस पार्टी से 28 दावेदारों ने टिकट के लिए दावेदारी की और डॉ को पैराशूट प्रत्याशी बतलाया था।