Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CG Election 2023 JP Nadda addressed public in Pendra and targeted Congress

CG Election 2023: जेपी नड्डा बोले- भाजपा के जीतने पर विकास और कांग्रेस के जीतने पर घोटाले की गारंटी

Sun, 05 Nov 2023 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 05:22 PM IST
सार

पेंड्रा में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मरवाही प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची और कोटा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

विज्ञापन
CG Election 2023 JP Nadda addressed public in Pendra and targeted Congress
जेपी नड्डा ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर उन्होंने कोटा विधानसभा व मरवाही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने का कि जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां लूट होगी, जहां बीजेपी की सरकार होगी वहां पर विकास होगा। 

विज्ञापन

 
Trending Videos

पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार आज शाम थम जाएगा तो दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा मरवाही पहुंचे जहां जेपी नड्डा ने पेण्ड्रा के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले की गारंटी- नड्डा

पेंड्रा में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मरवाही प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची और कोटा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में वोट करने की अपील की। नड्डा ने बीजेपी के जीतने पर विकास की गारंटी और कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी दी है।

विज्ञापन

हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे- जेपी नड्डा

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने अपनी मुछों को दांव पर लगाया था और कमल खिलाया था। इस दौरान नड्डा ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ बनाया और हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे। 

महादेव एप में 500 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ- नड्डा

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जिताओगे तो मोदी जी के द्वारा विकास की गारंटी है, छग में विकास की गारंटी पक्की है और अगर बघेल को लेकर आए तो लूट की गारंटी भी पक्की है। बघेल सरकार में शराब, चावल ,कोयला ,गौठान ,गोबर का घोटाला हुआ। महादेव एप में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed