फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bus full of passengers met with an accident

GPM: यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री हुए घायल; चालक हुआ फरार

Fri, 20 Oct 2023 09:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Oct 2023 09:32 AM IST
सार

पेंड्रा बिलासपुर मार्ग में प्रयागराज से रायपुर जा रही यात्री बस बंजारी घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों में 30 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Bus full of passengers met with an accident
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली इस राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी दबाव रहता है। काफी घुमावदार एवं खस्ता हाल सड़कों के बीच घाटी पर वाहनों का अनियंत्रित होना आम बात है। आए दिन यहां बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। वाहन चालकों की लापरवाही से देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली यात्री बस जो कारीआम बंजारी घाट के पास आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा बिलासपुर मार्ग में प्रयागराज से रायपुर जा रही यात्री बस बंजारी घाट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बस में सवार 50 यात्रियों में 30 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार यात्री मजदूर वर्ग और तीर्थ यात्री थे और मजदूर उत्तर-प्रदेश से लौट रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया है। जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed