{"_id":"69646ea7b540565aaf0e9bcf","slug":"authorities-take-major-action-against-illegal-paddy-transportation-30-quintals-of-paddy-seized-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल धान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल धान जब्त
Mon, 12 Jan 2026 09:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Jan 2026 09:16 AM IST
सार
तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निरीक्षण और गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पिपरखुटी के पास सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।
विज्ञापन
GPM News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला तहसील क्षेत्र में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाया है। तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, लगभग 30 क्विंटल धान से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। इस जब्त की गई वाहन और धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए गौरेला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निरीक्षण और गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पिपरखुटी के पास सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। प्रशासनिक टीम ने तत्काल वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि धान केवची बाजार से लोड किया गया है और इसे भैनामुड़ा निवासी जमुना के कहने पर खोडरी मंडी ले जाया जा रहा था। हालांकि, जब चालक से धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव और अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए, तहसीलदार ने तत्काल वाहन को जब्त करने का आदेश दिया।