फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News Minor Girl Travels to Gaurella to Meet Instagram Friend Minor Boy Booked After Assault Allegation

सीजी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी; नाबालिग युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 10:17 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद अनूपपुर जिले से गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गौरेला थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक पर लगा है। किशोरी के घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद परिजन उसे लेकर गौरेला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
 

विज्ञापन
CG News Minor Girl Travels to Gaurella to Meet Instagram Friend Minor Boy Booked After Assault Allegation
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गौरेला थाना क्षेत्र के ही एक नाबालिग युवक पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद गौरेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से गौरेला क्षेत्र के नाबालिग युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर किशोरी को मिलने के लिए गौरेला बुलाया। किशोरी उसके बुलावे पर गौरेला पहुंची, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


घटना के बाद किशोरी अपने घर वापस पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर गौरेला थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढें-  सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नाबालिग, पुलिस जांच में जुटी
मामले की खास बात यह है कि पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। ऐसे में पुलिस मामले की जांच किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई बातचीत, मुलाकात से जुड़ी परिस्थितियों और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने सोशल मीडिया पर नाबालिगों की बढ़ती सक्रियता और ऑनलाइन दोस्ती को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed