फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella Pendra Marwahi collector held meeting with officers regarding preparations for assembly elections

विधानसभा चुनाव की तैयारियां : कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने का दिया निर्द

Sat, 22 Jul 2023 03:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jul 2023 03:12 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कलेक्टर-एसपी ने सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच व निर्धारण करने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Gorella Pendra Marwahi collector held meeting with officers regarding preparations for assembly elections
कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने सेक्टर अधिकारियों और पुलिस सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जांच एवं निर्धारण के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में जानकारी 24 जुलाई शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश सभी सेक्टर अधिकारियों को दिए गए।

विज्ञापन


सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों के कैचमेंट एरिया का दौरा करके वल्नेरेबन क्षेत्रों-समुदायों की पहचान और सूचना तंत्र मजबूत बनाने के लिए इंटेलिजेंस आदि के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही धमकी और धमकी के स्त्रोत की पहचान करने, अनुचित प्रभाव के माध्यम से अपराध शुरू करने की संभावना वाले लोगों के नामों की पहचान, पिछली घटनाओं एवं वतर्मान आशंकाओं को ध्यान में रखने और समुदाय के भीतर संपर्क बिंदु की पहचान करने को कहा गया, ताकि ऐसी घटनओं से संबंधित जानकारी को तुरंत ट्रैक किया जा सके।
विज्ञापन


बैठक में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए निवारक कानून और व्यवस्था के तहत सभी सेक्टर अधिकारियों को पुलिस सेक्टर अधिकारियों से बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत पिछले दो चुनावों के दौरान चुनावी अपराधों में लिप्त व्यक्तियों की सूची संकलित करने हिस्ट्री सीटर, घोषित भगोड़ा, भगोड़े अपराधियों एवं लंबित वारंट की सूची अपडेट करने अवैध शराब कारखानों का पता लगाने लंबित चुनावी अपराधों की जांच-अभियोजन में तेजी लाने, अवैध हथियारों और गोला बारूद की जब्ति आदि के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों को चुनाव प्लान के अनुसार कार्य संपादित करने, चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किए गए नए तकनीक की जानकारी से अवगत होने और सेक्टर ऑफिसर मार्गदर्शिका का अच्छे से अध्ययन करने कहा गया। सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों में ईवीएम और वीवीपैट का डेमोंस्ट्रेशन कराकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि वोटिंग मशीन की पारदर्शिता के प्रति लोगों में किसी तरह की आशंका नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मशीनों की तकनीकी पहलुओं के बारे समझाएं और उनका समाधान करें। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी आनंदरूप तिवारी सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed