{"_id":"6b07a5ba63736c6f8e07e729","slug":"173-iphones-worth-rs-2-crore-stolen-in-8-minutes-accused-arrested-from-mumbai-airport-after-25-days-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 मिनट में चुराए 2 करोड़ के 173 आईफोन: 25 दिन बाद मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 मिनट में चुराए 2 करोड़ के 173 आईफोन: 25 दिन बाद मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Nov 2026 09:22 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:22 AM IST
सार
रायपुर के आई नेस्ट एपल स्टोर से 2 करोड़ रुपये के 173 आईफोन चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई एयरपोर्ट के पास से पकड़े गए आरोपी के पास से 125 आईफोन बरामद हुए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित आई नेस्ट एपल स्टोर से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के 173 आईफोन चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज आठ मिनट में इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पहुंचने में पुलिस टीम को 25 दिन का समय लगा। पुलिस ने इंदौर से गिरोह के सरगना को पकड़ा, जबकि चोरी के आईफोन विदेश में खपाने की फिराक में लगे कारोबारी सफान खान को मुंबई एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के 125 आईफोन बरामद किए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।
1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और एआई की मदद
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 265 किलोमीटर के रास्ते में लगे 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही 1,100 सेल डंप लेकर 10 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। वारदात के समय आरोपियों ने किसी भी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं किया था।
जांच के दौरान पुलिस को स्टोर के पास लगे करीब 100 कैमरों की फुटेज से कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला था। दायरा बढ़ाने पर 20 किलोमीटर दूर कुम्हारी में संदिग्ध बाइक का फुटेज मिला। पुलिस टीम ने ध्यान दिया कि बाइक की खराब हेडलाइट के कारण उसकी परछाई अर्धचंद्राकार दिखाई दे रही थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस को एक संदिग्ध का धुंधला फुटेज भी मिला। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से संदिग्ध की संभावित तस्वीर बनवाई गई। यह तस्वीर ऑल इंडिया पुलिस ग्रुप में साझा की गई। देवास पुलिस ने तस्वीर देखकर संदिग्ध की पहचान 47 से अधिक मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह झाला (43) निवासी देवास के रूप में की।
विज्ञापन
रेकी से लेकर सकोली के जंगल तक बाइक का पीछा
जांच में सामने आया कि मध्यप्रदेश के देवास निवासी राजेश सिंह झाला अपने गिरोह के साथ मुख्य रूप से एपल स्टोर को ही निशाना बनाता था। एपल के डिवाइस महंगे होने के कारण इन्हें विदेश में खपाना आसान होता था। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में गिरोह ने रायपुर आकर स्टोर की रेकी की थी।
इसके बाद गिरोह ने जोरा मॉल की पार्किंग से एक बाइक चोरी की और उसे महाराष्ट्र के सकोली के जंगल में छिपाकर देवास लौट गया। आरोपियों ने चोरी की बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदल दिए थे। इसके बाद 31 अक्तूबर को आरोपी दोबारा रायपुर पहुंचे और रात में शटर तोड़कर आईफोन समेत अन्य डिवाइस चोरी कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बाइक की हेडलाइट से बनी अर्धचंद्राकार परछाई के सहारे महाराष्ट्र के सकोली के जंगल तक पहुंच बनाई और चार दिन की गहन तलाश के बाद जंगल से बाइक बरामद की।
कोलकाता से मुंबई एयरपोर्ट तक पुलिस की कार्रवाई
गिरोह का सरगना राजेश सिंह झाला अपने बेटे राज झाला और रिश्तेदार राजेश लोधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था, जबकि सफान खान चोरी का सामान खपाने का काम करता था। सरगना राजेश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सफान के बड़वानी स्थित मकान पर छापा मारा।
वहां वित्तीय लेनदेन की जांच करने पर पता चला कि वारदात के छह दिन बाद सफान के खाते में कोलकाता से 5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने कोलकाता में सफान की बहन के घर पर छापा मारा और पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस सफान तक पहुंची और उसे देश छोड़कर विदेश भागने से पहले मुंबई एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।