{"_id":"62f5917e303ec1634f615dae","slug":"goods-train-and-rail-engine-collided-in-raigad-and-many-coaches-of-the-train-derailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायगढ़ में मालगाड़ी और रेल इंजन की जोरदार टक्कर, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायगढ़ में मालगाड़ी और रेल इंजन की जोरदार टक्कर, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित
Fri, 12 Aug 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायगढ़
पीटीआई, रायगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 Aug 2022 05:02 AM IST
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि घटना सुबह 11:40 बजे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके में रेलवे साइडिंग पर शंटिंग के दौरान हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी और रेल इंजन की आपस में टक्कर हो गई। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अप्रभावित रही।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि घटना सुबह 11:40 बजे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके में रेलवे साइडिंग पर शंटिंग के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि चलते हुए दो इंजन वाला लोकोमोटिव खड़ी खाली मालगाड़ी से टकरा गया जो पीछे की ओर से तीसरी लाइन के ट्रैक (यूपी और डाउन लाइन के अलावा) पर थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोकोमोटिव खड़ी मालगाड़ी से टकराया, उसे भी कुछ नुकसान हुआ है। देखने में ऐसा लगता है कि घटना में लापरवाही हुई है। लेकिन एक विस्तृत जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से रेलवे अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है और पटर से उतरे लोकोमोटिव और वैगनों को बहाल करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना तीसरी लाइन पर हुई, जिससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन