फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fugitive CEO arrested in Greater Noida for Rs 31.80 lakh fraud; lured with 100% cashback

सीजी: 31.80 लाख रुपये की ठगी में फरार सीईओ ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, सौ फीसदी कैशबैक का दिया था लालच

Sun, 11 Oct 2026 06:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

पुलिस ने 31.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर साहू (35) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Fugitive CEO arrested in Greater Noida for Rs 31.80 lakh fraud; lured with 100% cashback
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद पुलिस ने 31.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर साहू (35) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। यह पूरा मामला इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप देने के नाम पर 100 प्रतिशत कैशबैक का लालच देकर की गई ठगी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


डीलरशिप के नाम पर फर्जीवाड़ा
गुरुर क्षेत्र के भानपुरी निवासी 27 वर्षीय मनीष कुमार साहू ने 5 मई को सनौद थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने उसे इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल वैन, लोडर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया था। इस झांसे में आकर पीड़ित ने 30 मई 2024 से अलग-अलग किस्तों में कंपनी के बैंक खातों में कुल 31.80 लाख रुपये जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद कंपनी ने कारोबारी को डीलरशिप का प्रमाणपत्र भी दिया था।
विज्ञापन


वाहनों की घटिया गुणवत्ता
डीलरशिप का काम शुरू करने के लिए पीड़ित कारोबारी ने ग्राम सनौद में एक दुकान किराए पर ली थी। शुरुआत में कंपनी ने उसे केवल 11 इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए। हालांकि इन वाहनों की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण कंपनी ने सभी 11 वाहन वापस ले लिए। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने नए वाहन देने का भरोसा दिया, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। पीड़ित ने जब अपनी जमा रकम वापस मांगी, तो कंपनी ने 6 सितंबर 2024 को केवल 1.45 लाख रुपये वापस लौटाए। इसके बाद बकाया रकम के लिए दिए गए तीन चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य आरोपी पहले से जेल में बंद
ठगी के इस मामले में पुलिस ने 19 सितंबर को कार्रवाई करते हुए कटघोरा निवासी कंपनी के प्रबंध निदेशक लोकेश द्विवेदी और सारंगढ़ निवासी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। इस दौरान कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर साहू लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed