{"_id":"5d5b41d28ebc3e89ca72e83b","slug":"four-naxal-surrendered-including-a-couple-and-8-lac-rewardee-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी और एक दंपति समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी और एक दंपति समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Tue, 20 Aug 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 20 Aug 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को चार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसमें एक दंपति नक्सली भी हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उप महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) कोमल सिंह ने कहा कि उनमें से दो नक्सलियों के सिर पर कैश इनाम थे।
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 26 वर्षीय राकेश उइका है, जो पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर वन के सेक्शन कमांडर था। वह सबसे खूंखार नक्सली कैडर था, जिसके सिर पर आठ लाख रुपये का इनाम था। वहीं, भाईरामगढ़ क्षेत्र कमेटी के मिलिट्री पलटून नंबर 13 का डिप्टी कमांडर कुककेम सुक्कु के सिर पर भी तीन लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
सुक्कु की पत्नी 32 वर्षीय सोमरी कादति और 30 वर्षीय बुधुरु मोदियाम ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। सभी को राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सहायता मुहैया कराई जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 10000-10000 रुपये बतौर इनाम दिया गया।
विज्ञापन