फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest employees go on indefinite strike in Korba

जारी रहेगी हड़ताल: धरनास्थल पर दूसरे दिन भी डटे रहे वन कर्मचारी, कहा- मांगें पूरी नहीं होंगी तो काम नहीं होगा

Fri, 02 Feb 2024 03:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Feb 2024 03:10 PM IST
सार

कोरबा में वन कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। सभी कर्मचारी सुबह से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब हड़ताल जारी रहेगी और काम नहीं करेंगे।
 

विज्ञापन
Forest employees go on indefinite strike in Korba
वन कर्माचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिक्त पदों के खिलाफ संविदा नियुक्ति का विरोध कर रहे वन कर्मचारियों ने कोरबा जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी कुल चार मांगें हैं, जिसके लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि इसे पूरा किया जाए। कोसाबाड़ी  स्थित वन परिसर में  कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के पहले दिन मांगों के बारे में बातचीत की और सरकार तक यह संदेश भिजवाया कि इस दिशा में गंभीरता के साथ विचार किया जाए।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम पुरैन ने बताया कि चार मांगे हैं। उन्होंने कहा, 'फील्ड पर 24 घंटे हम उपस्थित रहते हैं। अन्य विभाग के हमारे समक्ष कर्मचारी आठ घंटे ड्यूटी करके अपने बाकी कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। हम सभी कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्यों के शासकीय कर्तव्यों में बने रहते हैं फिर भी हमारा वेतन अन्य विभाग के समक्ष कर्मचारियों से कम है। इसका हम पूरा-पूरा विरोध करते हैं।'
विज्ञापन


वनरक्षक उषा कुमारी ने कहा, 'चार सूत्रीय मांगों को लेकर आज हम हड़ताल में बैठे हुए हैं। हमारी चार सूत्रीय मांग बहुत महत्वपूर्ण हैं। 180 पद संविदा में भर्ती लिया गया है उसको बंद किया जाए और हमारी प्रमोशन बाधित हो रही है। हमारी ग्रेड पे जो वर्क को 2800 रुपये और उपवन क्षेत्र  को 4200 पर होना चाहिए एवं हमारी तीसरी मांग है जो बहुत वर्षों से सेटअप नहीं किया गया है सेट अपपुनरीक्षण किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed