फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five Patwaris suspended in Chhattisgarh; action taken due to gross negligence in revenue-related tasks

छत्तीसगढ़ में पांच पटवारी निलंबित: राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में भारी लापरवाही पर गिरी गाज

Sat, 10 Oct 2026 09:33 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 09:33 PM IST
सार

राजस्व कार्यों में भारी लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता को लेकर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पांच पटवारियों पर शासन-प्रशासन की गाज गिरी है। इन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समीक्षा के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ने निलंबन के आदेश जारी कर दिये हैं।

विज्ञापन
Five Patwaris suspended in Chhattisgarh; action taken due to gross negligence in revenue-related tasks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्व कार्यों में भारी लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता को लेकर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पांच पटवारियों पर शासन-प्रशासन की गाज गिरी है। इन पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की समीक्षा के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारी ने निलंबन के आदेश जारी कर दिये हैं। इस विभागीय कार्रवाई से राजस्व महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन




संतोषजनक नहीं मिला नोटिस का जवाब
प्रशासन के मुताबिक, इन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने के लिये कहा गया था, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले। कर्तव्य निर्वहन में भारी लापरवाही और राजस्व कार्यों में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।
विज्ञापन




अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
जिले में अलग-अलग मामलों में पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें बसना के उदय प्रकाश राजपूत को डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। वहीं, सरायपाली के पटवारी जितेंद्र सिंह बाघ पर शासकीय जमीन को दूसरे कृषक के नाम दर्ज करने का आरोप है। महासमुंद के पटवारी हरीश चंद्राकर पर खसरे की वास्तविक स्थिति छिपाकर दोबारा नामांतरण करने के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी तरह बागबाहरा के पटवारी कंचन साहू और लुकेश यादव को डिजिटल फसल सर्वेक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्व रिकॉर्ड और सर्वेक्षण की गुणवत्ता पर फोकस
डिजिटल फसल सर्वेक्षण और गिरदावरी कृषि भूमि तथा फसल संबंधी अभिलेखों के लिए महत्वपूर्ण हैं। शासकीय भूमि के रिकॉर्ड और नामांतरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना भी राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारी है। निलंबन आदेश में जिन मामलों में अभिलेखों से जुड़ी अनियमितता के आरोपों का उल्लेख है, उनमें अंतिम निष्कर्ष संबंधित जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर ही निकाला जाना चाहिए।



ये पांच पटवारी निलंबित
  1. उदय प्रकाश राजपूत: पटवारी हल्का नंबर 02, तहसील बसना
  2. जितेंद्र सिंह बाघ: तहसील सरायपाली। 
  3. हरीश चंद्राकर: तहसील महासमुंद
  4. कंचन साहू: तहसील बागबाहरा
  5. लुकेश यादव: तहसील बागबाहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed