फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five new cases of coronavirus in Chhattisgarh, number of six infected patients

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के पांच नए मामले, प्रदेश में छह हुई संक्रमित मरीजों की सख्या

Fri, 27 Mar 2020 03:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Five new cases of coronavirus in Chhattisgarh, number of six infected patients
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत को तेजी से अपनी पकड़ में ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 700 ले ज्यादा लोग संक्रमित हैं। ये जानलेवा वायरस छत्तीसगड़ तक भी पहुंच गया है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में कोराना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। देर रात राज्य में तीन और नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या छह हो गई है। 
विज्ञापन


इन तीनों में से एक मरीज रायपुर, एक महिला बिलासपुर से और एक अन्य मरीज दुर्ग जिले से है। छह मरीजों में से रायपुर के तीन मरीजों और दुर्ग जिले के एक युवक का इलाज रायपुर के एम्स में किया जा रहा है। जबकि दो अन्य लोगों का इलाज उनके जिला मुख्यालय में स्थित अस्पतालों में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला एक सप्ताह पहले सामने आया था। लंदन से लौटी 24 वर्षीय संक्रमित मिली थी। उसकी रिपोर्ट में वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस महामारी के कवरेज के दौरान पूरी सावधानी बरतें, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें और प्रेस कांफ्रेंस आदि से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed