फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   first 'Hamar clinic' started in ambikapur: will open in 182 localities in chhattisgarh

Chhattisgarh में 'हमर क्लीनिक' : 182 मोहल्लों में खुलेंगे, पैथोलॉजी जांच के साथ मिलेगी OPD की सुविधा

Fri, 07 Oct 2022 12:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इसमें सुबह-शाम मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर की सुविधा मिलेगी। 
 

विज्ञापन
first 'Hamar clinic' started in ambikapur:  will open in 182 localities in chhattisgarh
अंबिकापुर में हमर क्लीनिक के उद्घाटन के बाद जांच कराते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने 'हमर क्लीनिक' योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के पहले 'हमर क्लीनिक' का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को अंबिकापुर के गोधनपुर में किया है। यहां मरीजों को सुबह-शाम OPD की सुविधा के साथ ही 46 तरह की दवांए भी मिल सकेंगी। इसमें बीपी, शुगर की दवा भी शामिल है। राज्य भर के शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में ऐसे 182 क्लीनिक खोले जाएंगे। खास बात यह है कि इन क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन



अंबिकापुर में खोले जाएंगे 16 क्लीनिक
अंबिकापुर में 16 'हमर क्लीनिक' (शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) खोले जाएंगे। प्रदेश के पहले हमर क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ये योजना सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को आगे ले जाएगी। लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा। साथ ही योगा और व्यायाम जैसी वैलनेस एक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल योजना का लाभ लेने कार्ड बनवाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधाएं मिलेंगी क्लीनिक में
  • हर क्लीनिक में एक MBBS डॉक्टर सहित 4 स्टाफ होगा
  • दो शिफ्ट में OPD चलेगी। पहली शिफ्ट 10 बजे से 2 बजे तक, शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक 
  • हमर क्लीनिक में मरीजों में 46 तरह की दवाएं मिलेंगी। 
  • किट से रोगियों की सात प्रकार की पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इसमें एचबी, सिकलिंग, शुगर, एचआईवी, मलेरिया, डेंगू के अलावा प्रेग्नेंसी टेस्ट भी शामिल हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पतालों में भीड़ कम करने की कवायद
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो गए। इन चार सालों में स्वास्थ्य सुविधाओं हमेशा बदहाली के लिए चर्चा में रही हैं। अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर 'हमर क्लीनिक' योजना शुरू की गई है। इससे एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में OPD की भीड़ कम होगी, वहीं लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मौसमी सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य छोटी बीमारियों के इलाज में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed