फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   elephant demolished houses in chhattisgarh village

एक हाथी की दहशत, तबाह हो गया पूरा गांव

Fri, 29 May 2015 03:03 PM IST
Updated Fri, 29 May 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
elephant demolished houses in chhattisgarh village

छत्तीसगढ़ के जसपुर में एक हाथी के डर के मारे 150 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर स्कूल और पंचायत भवन में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


हाथी ने ग्रामीणों के घरों को भी रौंद दिया है। वहीं स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने मामले में बेबसी जताते हुए पूरी तरह हाथ खड़े कर दिए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जसपुर के महेशपुर गांव में इन दिनों एक जंगली हाथी ने आतंक मचा हुआ है। इस हाथी ने पिछले कुछ दिनों से सैकडों ग्रामीणों को बेघर कर दिया है। जंगली हाथी गांव में आकर तांडव मचाता है, जिससे लोग दहशत में हैं।

स्कूल और पंचायत भवन में रह रहे सैकडों ग्रामीण

elephant demolished houses in chhattisgarh village

लगभग 150 के करीब परिवारों ने गांवों में अपने घरों को छोड़कर नजदीक के स्कूल और पंचायत भवन में डेरा डाला हुआ है। हाथी ने पिछले दो दिनों में 15 से ज्यादा घरों को तोड़ते हुए कई ग्रामीणों की झोपडियों को रौंद दिया है।

जसपुर के कलेक्टर हिमशेखर गुप्ता ने बताया कि स्‍थानीय प्रशासन विशेषज्ञों के साथ मिलकर हाथी पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। पिछले तीन दिनों में इसके लिए काफी प्रयास हुए हैं। जसपुर के डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर और अन्य अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को ही तैयार नहीं हैं।

वहीं हाथी के आतंक से त्रस्त ग्रामीण रात रातभर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। लोग इस कदर सहमे हुए हैं कि कहीं भी कोई भी आहट होते ही वो टार्च लेकर जानवर की तलाश में निकल लेते हैं। सीमित संसाधन में ग्रामीण हाथी के आगे बेबस दिख रहे हैं। दो दिन पहले हाथी ने कोरबा में एक बुजुर्ग की जान ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed