{"_id":"62c26871b5f97e3bb3443830","slug":"elephant-attack-in-jashpur-khari-jhariya-village-a-man-died-and-his-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जशपुर में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचला, ग्रामीणों के हमले के बाद हो गया था आक्रामक
Mon, 04 Jul 2022 09:58 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:58 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
जशपुर में हाथियों का हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हाथी की चपेट में मृतक का भाई भी आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं हाथी ने दो घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वन अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। घटना शनिवार रात कुनकुरी क्षेत्र के खारी झिरिरिया गांव की है। मृतक की पहचान अनुज तिग्गा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हाथियों पर किया था हमला
उप संभागीय वन अधिकारी ने कहा कि तीन हाथी गांव में घुस आए थे और एक कटहल का पेड़ खाने लगे। जिसके बाद कई ग्रामीणों ने उसपर हमला कर दिया जिससे सभी हाथी भड़क गए और लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान हाथी की चपेट में दो सगे भाई आ गए।
विज्ञापन