{"_id":"676425940f6fcd9be907db97","slug":"elderly-dies-after-being-hit-by-speeding-truck-on-nh-49-in-raigarh-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: एनएच-49 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: एनएच-49 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2024 08:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:03 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एनएच-49 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में एनएच-49 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोतल्दा निवासी शेषनाग गभेल (50) गुरूवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से एनएच होते हुए अपनी घर की तरफ जा रहे थे। बुजुर्ग ग्रामीण शेषनाग बोतल्दा गांव के हनुमान चैक के पास पहुंचे ही थे, तभी ट्रक चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही शेषनाग की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों का कहना था कि एनएच-49 पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। रफ्तार के कहर से बेकसुर लोगों की जान जा रही है। सड़क हादसे की जानकरी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि हादसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटनाकारित वाहन को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ के मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।