फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Eight lakh rupees reward Maoist commander surrendered in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 25 Aug 2019 04:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 25 Aug 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees reward Maoist commander surrendered in Chhattisgarh
आठ लाख रुपये के इनामी माओवादी कमांडर ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : ANI

हिंसा की कई घटनाओं में वांछित एक माओवादी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुचाकी बुद्रा उर्फ नरेश (32) ने दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके के रहने वाले बुद्रा ने माओवादियों की ‘खोखली विचारधारा’ से निराश होने का हवाला देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। वह दंतेवाड़ा में माओवादियों की मलांगिर इलाके की समिति में पलातून नंबर 24 के उप कमांडर के तौर पर सक्रिय था।
विज्ञापन

 





पल्लव ने कहा, उसकी साल 2010 में नकुलनार गांव में कांग्रेस नेता अवधेश गौतम के मकान समेत कई माओवादी हमले करने में अहम भूमिका थी। इस घटना में दो नागरिक और एक नक्सली की मौत हो गई थी। साथ ही वह किरंदुल में 2012 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दल पर हमले में भी शामिल था जिसमें छह सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और एक नागरिक भी मारा गया था।


बुद्रा साल 2007 में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था और 2010 में उप कमांडर बना था। अधिकारियों ने बताया कि उसे हथियार छोड़ने के लिए प्रोत्साहन राशिके तौर पर 10,000 रुपये नकद दिए गए। उसे सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed