{"_id":"6641bf27f5fcc1e789015c15","slug":"durg-crime-five-accused-planned-murdered-a-young-man-arrested-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime: पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपियों ने मिलकर बनाई प्लानिंग, युवक की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime: पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपियों ने मिलकर बनाई प्लानिंग, युवक की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार
Mon, 13 May 2024 12:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/दुर्ग
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 13 May 2024 12:51 PM IST
सार
Durg Crime: दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा गांव में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Durg Crime: दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा गांव में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश खत्म करने के लिए दोनों में मिले थे। इस बीच विवाद और बढ़ गया। आरोपी ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश मोहलई गांव का रहने वाला है। भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। आरोपियों का मृतक से पुरानी रंजिश थी। मृतक अपने दोस्त को शादी में शामिल होने महमरा गांव गया हुआ था, जहां आरोपियों भी पहले से आए हुए थे। आरोपियों ने शराब के नशे में मृतक ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर किनारे बुलाया।
विज्ञापन
युवक की गला घोंपकर हत्या
इस दौरान मृतक उनसे बात कर था, लेकिन मृतक नहीं माना इस दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक नाबालिग लड़के ने अपने पास रखे चाकू से मृतक के गले पर वार कर दिया। इस घटना में ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। घायल ओम प्रकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग का था मामला
पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी दुर्ग के नया पारा पंचशील नगर के रहने वाले हैं। एक आरोपी की मौसी मोहलई गांव में रहती है। मृतक से उसका प्रेम-प्रसंग था। इस बात की जानकारी नाबालिग आरोपी को लगी, जिसके बाद आरोपी ने मृतक को दूर रहने की हिदायत दी थी। ओम प्रकाश ने नहीं माना। इसी बात को लेकर एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में काफी झगड़ा हुआ।
प्लानिंग के साथ दिया घटना को अंजाम
इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने ओम प्रकाश को मौत के घाट उतार दिया। पकड़े गए पांचो आरोपियों आदतन बदमाश हैं। साथ ही आए दिन नशे में लोगों से मारपीट करते हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी दुर्ग का गुंडा-बदमाश और मर्डर के आरोप में जेल भी जा चुका है। आरोपियों में भाई और एक भतीजा शामिल हैं। पांचों आरोपियों ने प्लानिंग के साथ युवक की हत्या को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।