फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two employees posted in the ministry became victims of an accident two of the three people who had gone out wi

Durg: मंत्रालय में पदस्थ दो कर्मचारी हादसे का शिकार, दोस्तों के साथ निकले तीन लोगों में से दो नहर में डूबे

Mon, 14 Apr 2025 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Apr 2025 04:54 PM IST
सार

दुर्ग में मंत्रालय में पदस्थ दो कर्मचारी हादसे का शिकार हो गये। दोस्तो के साथ निकले तीन लोगों में से दो की नहर में डूब गए।उतई थाना के क्षेत्र गाड़ीडीह सेलुद के पास नहर के तेज बहाव पानी में बहा गए।

विज्ञापन
Two employees posted in the ministry became victims of an accident two of the three people who had gone out wi
मंत्रालय में पदस्थ दो कर्मचारी हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में मंत्रालय में पदस्थ दो कर्मचारी हादसे का शिकार हो गये। दोस्तो के साथ निकले तीन लोगों में से दो की नहर में डूब गए।उतई थाना के क्षेत्र गाड़ीडीह सेलुद के पास नहर के तेज बहाव पानी में बहा गए। इस सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर दोनो का रेस्क्यू टीम लगातार काम में लगी हुई है। फिलहाल अभी तक दोनो शव नही मिल पाया है।

विज्ञापन


गाडाडीह के पास सिंचाई विभाग के नहर में मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारी प्रहलाद यादव और नंदकिशोर ध्रुव अपने एक अन्य मित्र के साथ धमतरी के बिलई माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे धमतरी से वापसी के दौरान तीनों ने गाड़ाडीह के पास नहर के किनारे कार रोककर प्रहलाद यादव नहर किनारे बैठकर हाथ धो रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की कोशिश में नंदकिशोर भी नहर में कूद गया। वह भी पानी के तेज बहाव में लापता हो गया।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि नहर में दो युवक डूबने की सूचना पर टीम रवाना किया गया जिसके बाद टीम दोनो युवक के शव की खोजबीन में लग हुई है लेकिन अभी तक शव बरामद नही किया गया। नहर में पानी छोड़ा गया था जिसके बाद नहर में करीब 15 फीट पानी था और तेज बहाव के साथ बह रहा है जिसके चलते सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed