फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   There was a stir after body of a woman was found injury marks were found on body in Durg

Durg: महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताया हत्या का शक, वहीं शख्स ने अपने दोस्त का किया कत्ल

Sat, 07 Dec 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के पत्थर खदान में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। खदान में काम करने वाले कर्मचारियों ने महिला का शव देखकर खदान मालिक को सूचित किया। वहीं उतई थाना के मर्रा में मामूली बात पर दोस्त ने दूसरे साथी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
There was a stir after body of a woman was found injury marks were found on body in Durg
महिला की मौत से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के पत्थर खदान में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। खदान में काम करने वाले कर्मचारियों ने महिला का शव देखकर खदान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


उतई थाना के गोडपेंड्री और छाटा के बीच पत्थर खदान में एक महिला को मृत अवस्था में शव मिली। महिला के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है।पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने मृतिका महिला की शिनाख्त उर्मिला हिरवानी निवासी अचानकपुर के रूप में की गई है।जो रोजाना सुबह गोबर बिनने जाती थी आज भी मृतिका सुबह गोबर बिनने गई थी संभवत अचानक पैर फिसलने से 30 से 40 फीट पत्थर खदान में गिर है जिससे पत्थर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने बताया कि शरीर में कई हिस्सों में चोट के निशान आए है जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि पत्थर खदान में महिला को शव मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है पुलिस महिला की शिनाख्त कर ली है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल 

There was a stir after body of a woman was found injury marks were found on body in Durg
दोस्त ने साथी को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग के उतई थाना में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की लाठी डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच वाद विवाद हो गया और आरोपी ने डंडे से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया जिसके बाद घायल को उतई अस्पताल ले जाए गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

उतई थाना के मर्रा में दो दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे जहां त्रिलोकी ठाकुर और मणिराम शराब पीने के बाद दोनो में विवाद हो गया। मृतक ने अपने दोस्त मणिराम शराब खत्म होने के बाद शराब पिलाने नही तो शराब के एवज में 600 देने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर आरोपी मणिराम ने कैश नही होने पर ऑनलाइन देने की बात कही लेकिन मृतक त्रिलोकी ठाकुर ने कैश देने की बात कही। जिस पर दोनो का विवाद हो गया। विवाद में आरोपी ने घर से डंडा लाकर मृतक के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया घायल को अस्पताल ले जाए गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मणिराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed