फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Knife Attack on BJP Leader Suspect Abandons Bike at AIIMS Flees by Train Caught After Friend Ignores Call

भाजपा नेता पर चाकू से हमला: एम्स में बाइक छोड़ी और ट्रेन से भागा; दोस्त ने फोन नहीं उठाया तो ऐसे पकड़ाया

Wed, 16 Sep 2026 03:57 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 16 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

दुर्ग के जोरातराई में भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक एम्स परिसर में छोड़कर ट्रेन से अहमदाबाद चला गया था।

विज्ञापन
Knife Attack on BJP Leader Suspect Abandons Bike at AIIMS Flees by Train Caught After Friend Ignores Call
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुर्ग जिले के जोरातराई गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेंद्र सिंह यादव पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए ट्रेन से अहमदाबाद भाग गया था। वहां दोस्त द्वारा फोन न उठाने पर वह वापस रायपुर लौट आया, जहां घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोरातराई के बागपारा स्थित मिलन चौक निवासी 40 वर्षीय कुरपा बाग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


होटल में चाय पीते समय हुआ हमला
शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव जोरातराई स्थित एक होटल में चाय पी रहे थे। उसी समय आरोपी पीछे से वहां पहुंचा और उनके गले पर चाकू से वार कर दिया। हमले में राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से निकल गया। पुलिस ने हमले से जुड़े वीडियो फुटेज और दूसरे साक्ष्यों को अपनी जांच का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद से रायपुर लौटने पर गिरफ्तारी
हमले के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी बाइक एम्स परिसर में खड़ी करके ट्रेन से अहमदाबाद चला गया। आरोपी वहां अपने एक दोस्त के घर रुकना चाहता था। हालांकि, अहमदाबाद पहुंचने के बाद जब उसने दोस्त को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आरोपी ने अहमदाबाद में रुकने के बजाय वापस लौटने का फैसला किया। लौटते समय आरोपी ने अपने दोस्त से संपर्क करके बताया कि उसकी बाइक एम्स परिसर में खड़ी है और वह रायपुर आ रहा है। उसने दोस्त से रायपुर स्टेशन पहुंचकर उसे लेने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जिसका कबीरधाम को वर्षों से था इंतजार: वह सपना आखिर कैसे हुआ साकार? शासकीय मेडिकल कॉलेज की हुई शुरुआत

भाई की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
आरोपी की इस बातचीत की जानकारी उसके भाई तक पहुंच गई। भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी कि आरोपी अहमदाबाद से लौट रहा है और रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सबसे पहले एम्स परिसर पहुंचकर आरोपी की बाइक बरामद की। इसके बाद पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोपी का इंतजार करने लगी। जैसे ही आरोपी स्टेशन पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed