{"_id":"6aaa6b7f4aeebc18450a96d8","slug":"kabirdham-medical-college-starts-operations-how-the-long-awaited-dream-turned-into-reality-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसका कबीरधाम को वर्षों से था इंतजार: वह सपना आखिर कैसे हुआ साकार? शासकीय मेडिकल कॉलेज की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसका कबीरधाम को वर्षों से था इंतजार: वह सपना आखिर कैसे हुआ साकार? शासकीय मेडिकल कॉलेज की हुई शुरुआत
Wed, 16 Sep 2026 03:42 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:42 PM IST
सार
कवर्धा में 50 एमबीबीएस सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच की शुरुआत हो गई है। फिलहाल 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्वागत कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को गुलाब का फूल और मेडिकल किट देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कबीरधाम स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कबीरधाम जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कुल 50 एमबीबीएस सीटों वाले इस मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच में फिलहाल 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम बैच के विद्यार्थियों का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने गुलाब का फूल भेंट करके किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुला
कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से जिले के विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुल गया है। कॉलेज के प्रथम बैच में अलग-अलग जिलों से विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचे हैं। विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने नवागत विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की बधाई दी। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को मेडिकल किट भी प्रदान की गई। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
डॉक्टर बनने के साथ समाजसेवा भी करें
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं होना चाहिए, बल्कि चिकित्सा के माध्यम से समाज और देश की सेवा करना भी होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कवर्धा मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो चुकी है और प्रथम चरण में 35 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की गई है और पढ़ाई के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कवर्धा मेडिकल कॉलेज प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोरबा में चले लाठी और तीर: 650 से अधिक मवेशियों को लेकर क्यों हुई जंग? तीन लोग घायल
वर्षों का सपना अब हुआ साकार
कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए उन्होंने लोकसभा में कई बार आवाज उठाई थी और केंद्र सरकार को पत्र भी लिखे थे। सांसद ने जानकारी दी कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के लिए भव्य भवन का निर्माण कार्य जारी है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को नए परिसर में पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। कवर्धा में शासकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से जहां स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही जिले में डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा, वहीं आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को भी विस्तार और मजबूती मिलेगी।