फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fraud worth lakhs in the name of getting government job, case registered against female policeman

Durg: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Aug 2024 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Aug 2024 11:03 AM IST
सार

दुर्ग छावनी थाना पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of getting government job, case registered against female policeman
Durg News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग छावनी थाना पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम कैंप-2 में महिला पुलिस कर्मी ने दंपति को लाखों का चूना लगाया। दरअसल महिला पुलिस कर्मी ने दंपति से उसकी बेटी को वनरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। रुपये लेने के बाद भी बेटी की न तो नौकरी लगी और न ही महिला पुलिस कर्मी ने उनके रुपए लौटाए। जिससे तंग आकर दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंकुंठ नगर कैम्प 2 निवासी के रहने वाले अजय गुप्ता और उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता से हुई थी। 2 जून 2023 को महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम में रहने वाले अजय गुप्ता के घर पहुंची और उसकी पत्नी किरण गुप्ता से कहा कि आपकी बेटी को वनरक्षक पद पर नौकरी लगवा दूंगी। जिसके लिये उसने दो रुपये मांगे, पीड़ितों ने दो किस्तों में 1 लाख 78 हजार रुपये दिए लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों ने महिला प्रधान आरक्षक से पैसा वापस करने की मांग की। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं दिये। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed