फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg: Car Speeds at 120 Kmph at Midnight, Crashes into Tree; Two Young Men Killed in Tragic Accident

दुर्ग: आधी रात में 120 की रफ्तार में दौड़ी कार, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 07 Sep 2026 08:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:32 PM IST
सार

आधी रात तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई और हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ तक दो हिस्सों में टूट गया।

विज्ञापन
Durg: Car Speeds at 120 Kmph at Midnight, Crashes into Tree; Two Young Men Killed in Tragic Accident
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में नेहरू नगर ओपन जिम के सामने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:50 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-4 निवासी प्रतीक ठाकुर (26) और स्रोत उइके (26) के रूप में हुई है। सुपेला पुलिस थाना अधिकारी एसएन सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने एक दोस्त के  साथ नंदिनी में मटकी फोड़ कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने ग्रीन वैली में दोस्त को छोड़ा और फिर सेक्टर-4 के लिए रवाना हुए। नेहरू नगर चौक से आगे सड़क खाली मिलने पर कार की रफ्तार बढ़ गई। मोड़ के पास अनियंत्रित होकर कार पहले सड़क किनारे लगे डिवाइडर के पोल से टकराई और उछलकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ दो हिस्सों में टूट गया और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: एक करोड़ की जमीन के विवाद में दामाद ने ससुर को मार डाला, शव नदी में फेंकने जा रहा था; पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से कार को पेड़ से अलग कराया और दरवाजा तोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में प्रतीक ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल स्रोत उइके ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रतीक ट्रेवल्स का काम करता था और उसकी मां भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। स्रोत रायपुर में होटल मैनेजमेंट से जुड़ा था और उसके पिता भी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed