{"_id":"683d5500fb45d2f0d4088556","slug":"criminals-opened-fire-in-the-air-created-panic-in-the-police-department-in-durg-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश में पुलिस
Mon, 02 Jun 2025 02:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:06 PM IST
सार
दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। जिले में चाकूबाजी, हत्या, लूट के बाद अब बदमाशो ने हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। हवाई फायरिंग की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने की हवाई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। जिले में चाकूबाजी, हत्या, लूट के बाद अब बदमाशो ने हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। हवाई फायरिंग की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के कैंप वन इलाके में दो दोस्तों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। एक ने दूसरे पर न सिर्फ बंदूक तान दी बल्कि पिस्टल से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया।कैंप वन के आदर्श नगर में घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है फिलहाल पुलिस आरोपी को खोजबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के कारण हुई आरोपी मछली पालन करता और पीड़ित का मछली व्यापारी बताए जा रहे दोनो के बीच मछली खरीदने को लेकर कुछ समय से वाद विवाद चल रहा था की। आरोपी रविशंकर और सूरज यादव दोस्त है।
विज्ञापन
आरोपी रविशंकर का मुरमुंदा फॉर्म हाउस से मछली व्यवसाय करता है। वह दोस्त सूरज सिंह के घर मछली लेकर आया था।लेकिन सूरज ने मछली लेने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर रविशंकर ने अपने साथियों के साथ सूरज के घर हत्या करने की नियत से गए थे लेकिन सूरज घर पर नही और गुस्से में रविशंकर ने देशी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर फरार हो गया। हवाई फायरिंग के बाद सूरज के परिजनों ने इसकी जानकारी छावनी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन