{"_id":"6343c171bb34c46a185a0849","slug":"drunk-four-wheeler-driver-hit-car-after-trampled-cattle-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: नशे में धुत बोलेरो सवार ने मवेशियों को रौंदा, भागने की चक्कर में मारी कार को टक्कर, लोगों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: नशे में धुत बोलेरो सवार ने मवेशियों को रौंदा, भागने की चक्कर में मारी कार को टक्कर, लोगों ने जमकर पीटा
Mon, 10 Oct 2022 12:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
बोलेरो सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। पहले उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर भागने की कोशिश में मवेशियों को कुचल दिया और दूसरी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कोरबा में मवेशियों को कुचलने और कार को टक्कर मारने के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ कर पीट दिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार देर रात नशे में धुत बोलेरो सवार ने मवेशियों को कुचल दिया। इसके बाद भागने की कोशिश में चालक ने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को बोलेरो बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि उसके साथी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और थाने लेकर गई। पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकरी के मुताबिक, सोनालिया फाटक के पास देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले चौक पर एक बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश में सड़क पर बैठे दो मवेशियों को कुचल दिया। इसके चलते दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार भागने लगे तो लोगों ने पीछा किया। आगे सोनालिया फाटक बंद होने से बोलेरो चालक ने गाड़ी को बैक किया और सड़क किनारे कार को टक्कर मारकर पेड़ से जा टकराई।
इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ कर नीचे खींच लिया। लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग नशे में धुत थे। क्षतिग्रस्त कार के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी थी। आवाज सुनकर बाहर निकले और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हालांकि बोलेरो सवार अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बोलेरो भी जब्त कर ली है।