{"_id":"6429791cd2efed6a4305eaf4","slug":"driver-dies-after-speeding-tractor-falls-into-canal-in-chhattisgarh-sakti-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में गिरने से चालक की मौत, लकड़ियां छोड़कर लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: तेज रफ्तार ट्रैक्टर नहर में गिरने से चालक की मौत, लकड़ियां छोड़कर लौट रहा था घर
Sun, 02 Apr 2023 06:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:16 PM IST
सार
बताया गया कि बालेश्वर अपने ट्रैक्टर से लकड़ी लेकर गांव सिघरा गया था। वहां लकड़ी को छोड़ कर अपने घर खैरा जाने के लिए निकला था। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण चालक बालेश्वर ने अपना नियंत्रण ट्रैक्टर से खो दिया
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती में रविवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक लकड़ियां छोड़कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इससे इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया कि, ग्रामीणों से सूचना मिली की ग्राम सिंघरा में एक ट्रैक्टर सड़क किनारे नहर में पलट गया है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर का इंजन पलटा हुआ था और चालक की उसके नीचे दबने से मौत हुई है। शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त खैरा गांव निवासी बालेश्वर (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि बालेश्वर अपने ट्रैक्टर से लकड़ी लेकर गांव सिघरा गया था। वहां लकड़ी को छोड़ कर अपने घर खैरा जाने के लिए निकला था। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण चालक बालेश्वर ने अपना नियंत्रण ट्रैक्टर से खो दिया। जिसके बाद वह सीधा सड़क किनारे नहर में जा गिरा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन