फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Double murder in Abhanpur Raipur: Blood-soaked bodies of elderly couple found in house

रायपुर के अभनपुर में डबल मर्डर: बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश

Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

Double murder in Abhanpur Raipur: राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर के बिरोदा गांव में मर्डर की सनसनी वारदात सामने आई है। डबल मर्डर केस से पूरे गांव में दहशत है।

विज्ञापन
Double murder in Abhanpur Raipur: Blood-soaked bodies of elderly couple found in house
घर पर दंपति की खून से सनी मिली लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Double murder in Abhanpur Raipur: राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर के बिरोदा गांव में मर्डर की सनसनी वारदात सामने आई है। डबल मर्डर केस से पूरे गांव में दहशत है। घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की खून से सनी लाश मिलीं। आशंका जताई जा रही कि हत्यारे आरोपियों ने बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा होगा। फिलहाल, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर  एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। घटनास्थल से साबूत जुटाये जा रहे हैं। शुरुआती जांच में ये लग रहा है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। पूरी प्लानिंग के साथ दंपति की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग भूखन ध्रुव (उम्र 62 साल) और उसकी पत्नी रूखमणी ध्रुव (उम्र 60 साल) घर पर थे, तभी आरोपियों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घर को सील कर हर पहलु की जांच की जा रही है। अभनपुर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस केस के निपटारे की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed