फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   door of peace is open for Naxalites said Chhattisgarh CM sai

'नक्सलियों के लिए शांति का दरवाजा खुला': छत्तीसगढ़ CM का बड़ा बयान, बोले- ...लेकिन गोली का जवाब गोली से देंगे

Fri, 25 Apr 2025 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को लेकर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के लिए शांति का दरवाजा खुला, लेकिन गोली का जवाब गोली से देंगे।

विज्ञापन
door of peace is open for Naxalites said Chhattisgarh CM sai
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को जशपुर जिले के बगीचा पहुंचे। जहां उन्होंने यादव समाज द्वारा आयोजित हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने तेलंगाना सीमा से लगे इलाकों में चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन को लेकर सवाल किया, तो मुख्यमंत्री साय ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली अब बौखलाहट में शांति वार्ता की बात कर रहे हैं, लेकिन सरकार की नीति स्पष्ट है। "जो हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आएंगे, उनका स्वागत है। लेकिन जो अब भी गोली की भाषा समझते हैं, उन्हें उसी भाषा में जवाब मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हमने सरकार में आने के बाद से ही शांति की पहल की है। बार-बार नक्सलियों से अपील की गई कि हिंसा और बंदूक छोड़कर विकास की राह पर आएं। कुछ लोग आए भी, उनके साथ न्याय और पुनर्वास की व्यवस्था की गई। लेकिन जो अब भी हिंसा पर अड़े हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले 15 महीनों में सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प का भी जिक्र किया, जिसमें वर्ष 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प है। जवानों का मनोबल ऊंचा है और सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट संकेत है कि शांति का रास्ता चुनने वालों के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं, लेकिन हिंसा की राह पर चलने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुठभेड़ को लेकर अपडेट है कि यहां बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है। 
माड़वी हिड़मा, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
दामोदर, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
बंडी प्रकाश, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
आजाद, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
चन्द्रानजे, सुजाता, कट्टाराम चन्द्र रेड्डी, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
विकल्प, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
विज्जो, उर्मिला, गंगा, मंगड्डू, अभय, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) 
पापाराव, देवा, दंडकारण्य जोनल कमेटी (DKSZC)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed